बनारस में आज जनसभा को संबोधित कर जताएंगे आभार, लेंगे बाब विश्वनाथ का आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने आज आएंगे। वह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

बनारस

बेहतर काम करने वाले प्रदेश से लेकर जिले तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे। प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा।

प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। यहां से वह काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। जगह-जगह पीएम के स्वागत की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते को झंडा-बैनर से पाटा गया है।

छतों से पुष्पवर्षा की भी तैयारी है। सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। उधर, बूथ अध्यक्ष सुबह दस बजे तक संकुल संकुल पहुंच जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।

बनारस में आज जनसभा को संबोधित कर जताएंगे आभार, लेंगे बाब विश्वनाथ का आशीर्वाद

इससे पहले रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां अफसरों के साथ बैठक कर पीएम के आगमन की तैयारियों के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा की।

प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम करीब तीन घंटे का होगा। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे।

यहां से वह काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। जगह-जगह पीएम के स्वागत की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते को झंडा, बैनर से पाटा गया है। छतों से पुष्पवर्षा की भी तैयारी है।

सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। उधर, बूथ अध्यक्ष सुबह दस बजे तक संकुल पहुंच जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री लौट जाएंगे।

LIVE TV