बड़े से बड़े रोगों का सफाया करते हैं घर के बने ये जूस

होममेड जूस

भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते आजकल लोगों के शरीर में कई तरह की बीमारियां घर करने लगी हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि बड़ी-बड़ी दवाईयां भी हमें इन बीमारियों से निजात नहीं दिला पाती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं जो काफी हद तक बड़े से बड़े रोगों का सफाया कर देता है। असल में ये उपाय नहीं बल्कि हरे धनिए का जूस है। धनिये का जूस हमें कई बीमारियों से छुटकारा तो दिलाता ही है साथ ही हमें फिट भी रखता है।

जूप जूप

ब्लड प्रेशर की समस्या

आज जिस तरह लोगों का तनाव भरा जीवन हो गया है उसमें ब्लड प्रेशर का लो या हाई होना आम बात हो गई है। अक्सर देखा जाता है कि लोग छोटी छोटी बातों पर हाइपर हो जाते हैं। ऐसी समस्या के लिए धनिये का जूस बहुत लाभदायक है। हरे धनिये में पोटैशियम अधिक तथा सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर की समस्या को सामान्य रखने में मदद करता है।

नींद की समस्या के लिए

धनिये में मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देते हैं। आजकल लोगों में काफी ज्यादा कम नींद का अभाव देखा जाता है। रात को सोने से पहले एक ग्लास धनिये का जूस पीने से नींद की समस्या काफी हद तक दूर होती है। प्राकृतिक रूप से इसमें कुछ सेडेटिव तत्व होते हैं जो एंटीएंग्जायटी दवा की तरह काम करते हैं।

पाचन क्रिया को सक्रिय

अनियमित और दूषित खानपान के चलते मौजूदा समय में करीब 90 प्रतिशत लोगों में पाचन क्रिया से संबंधित समस्या है। हरे धनिये का जूस पेट दर्द, कब्ज, अपच, ब्लोटिंग और गैस आदि जैसी समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। धनिये के पत्तों का रस पीने से आप गर्म और मसालेदार खाना खा सकते हैं क्योंकि यह कूलिंग एजेंट के तरह काम करता है

हड्डियों को मिलती है मजबूती

ह​ड्डियों को मजबूती देने में भी धनिये का जूस बड़ी भूमिका निभाता है। नियमित रूप से एक गिलास धनिये के पत्तों का जूस पीने से हड्डियों को काफी मजबूती मिलती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए सबसे जरूरी है। इसके अलावा इसमें कुछ खनिज भी पाए जाते हैं जो हड्डियों की सघनता बढ़ाता है और हड्डियों को मज़बूत बनाता है।

LIVE TV