बड़ी हो गई केजरीवाल की जबान, डॉक्टर ने कर दिया इंतजाम

 केजरीवालनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब आप थोड़े दिन तक बोलते हुए नहीं सुन पाएंगे। मंगलवार को बेंगलूरू के नारायण हेल्थ सिटी में उनके गले का ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक केजरीवाल के मुं‍ह के अनुपात में उनकी जीभ ज़्यादा बड़ी हो गई है। इसी वजह से उनके गले में तकलीफ बढ़ गई है। खबरें हैं कि उनके मुंह और गले की बनावट में भी कुछ परेशानी है।

डॉक्टर पॉल सी सालिन्स का कहना है कि 40 साल से केजरीवाल इस समस्या से जूझ रहे थे। ऑपरेशन ही इसका विकल्प था। ऑपरेशन में उनके मुंह और गले के ऊपरी हिस्से को ठीक किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि एलर्जी या किसी कारण से जब भी उनकी नाक बंद रहती, तब मुंह से सांस लेने के कारण थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कफ उनके एयर पैसज में जमा होता रहता था। इसके कारण उनको परेशानी बढ़ गई थी।

अस्पताल ने प्रेस को बताया कि उनके मुंह में जीभ के लिए बहुत कम जगह थी। मुंह के अंदर ऊपर की ओर एक  छोटी मांसपेशी होती है। ऑपरेशन के जरिए इसकी आकृति में सुधार लाया है। डॉक्टर ने सीएम केजरीवाल को थोड़े दिन तक बात न करने की सलाह दी है। उनकी हालत में सुधार देखने के बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा।

LIVE TV