LIVE: बजट 2017 : यूनियन बजट के जरिए किसानों को तोहफा, किए ये ऐलान
नई दिल्ली। सवा सौ करोड़ देशवासियों की घोषित होने वाले बजट पर नजर थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2017 का यूनियन बजट घोषित कर दिया है। वित्त मंत्री जेटली ने किसानों को तोहफा देते हुए कृषि प्रधान देश पर जोर दिया।
2017 का यूनियन बजट किसानों और गावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया। इस बार बजट में आधारभूत ढांचे, रोजगार, आवास, किसानों, ग्रामीण इलाकों, नौजवानों का ध्यान रखा गया है।
यूनियन बजट की प्रमुख बातें-
- किसानों के लिए कर्ज पर ब्याज दर में होगी कटौती। लोन के लिए दिए जाएंगे दस लाख करोड़ रुपए।
- इस साल कृषि विकास दर 4.1 रहने के उम्मीद। माइक्रो सिंचाई फंड के लिए नाबार्ड 5000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ये पिछलें बजट से 24 प्रतिशत ज्यादा है।
- डेयरी उद्दयोग के लिए नाबर्ड के जरिये 8 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। दुग्ध पैदावार के लिए 300 करेाड़ का शुरुआती फंड दिया जाएगा।
- मनरेगा में आवंटन से ज्यादा खर्च किया गया। मनरेगा में इस साल भी 5 लाख तालाब का लक्ष्य रखा गया है. मनरेगा में अंतरिक्ष विज्ञान की मदद ली जाएगी। स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद से काम की जांच होगी।
- एक करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर लाने की कोशिश होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कॉन्ट्रैक्ट खेती के लिए नया कानून लाया जाएगा।
- गामीण इलाकों में अब 60 फीसदी सैनिटेशन का इंतजाम होगा। मार्च 2018 तक सभी गावों में बिजली पहुंचाई जाएगी।