फ्रांस : सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट की मौत, कहा जाता था आर्डेनेस का नरपिशाच

आर्डेनेस का नरपिशाच के रूप में फेमस फ्रांसीसी सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट की 79 साल की उम्र में जेल में ही मौत हो गयी। मिशेल फोरनिर्ट ने 11 लोगों का कत्ल किया था। इसमें से ज्यादातर लड़कियां और युवा महिलाएं शामिल थीं। मिशेल 8 लोगों की हत्या मामले में 2 आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जिस दौरान उसकी मौत हो गयी।

पेरिस के ला पिटी सालिप्रीयर अस्पताल में मिशेल फोरनिर्ट ने सोमवार को अंतिम सांस ली। मिशेल को जेल के पास स्थित इस अस्पताल में 28 अप्रैल को भर्ती किया गया था। मिशेल ने 11 हत्याओं को कबूला है इसमें ब्रिटिश छात्र जोएना पेरिस भी शामिल हैं। यहीं नहीं मिशेल पर कुछ लोगों को गायब करने का भी आभाव है।

LIVE TV