फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार: 24 घंटे में आए 43 हजार से अधिक मामले, 338 की मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 43,263 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जहां 338 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40,567 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। बता दें कि अभी देश में कुल 3,93,614 एक्टिव मरीजों की संख्या हैं।

कोरोना के दूसरी लहर के जानें के बाद हर कोई इस बात से भयभीत हैं कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी। वहीं गुरुवार यानी आज कुल 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के लगभग 43,263 मामले सामने आए हैं। वहीं 338 लोगों की मौत हो गई और 40,567 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। बता दे कि देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 39,3614 हैं। वही देश में कुल मृतकों की संख्या 4,41,749 हो गई हैं। साथ ही कुल स्वस्थ लोगों की संख्या 3,23,04,618 हों गई हैं।

(संदीप कुमार)

LIVE TV