अस्पताल में ख़त्म हुआ ठेले पर शुरू विवाद, दो को लगी गोली और आधा दर्जन घायल

फिरोजाबाद में खूनीफिरोजाबाद। एक मामूली विवाद ने यहां खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। पहले सभी घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभियुक्तों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष

मामला टूंडला के गढ़ी क्षत्रपति का है। यहां चाउमिन के ठेले पर हुए मामूली विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले। मामला इतना बढ़ा कि कासीराम कालोनी निवासी और ग्राम वासियो में जमकर मारपीट के साथ गोलाबारी तक होने लगी।

घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और पुलिस बल अमेट एसपी सिटी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए।

घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया गया साथ ही पीड़ितों की तहरीर पर इस घटना में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

घटना में विकास और रामू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि विकास को सीने में गोली लगी उसे इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

वहीं इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में ही भर्ती किया गया है।

LIVE TV