प्रीती जिंटा के भाई ने किया सुसाइड, छोड़ गया 2 पन्नों का लेटर

प्रीती जिंटामुंबई बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा की हाल में शादी हुई है। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सलेब्स भी शामिल हुए। इनकी शादी में सलमान भी अपनी गर्लफंड लूलिया वंतूर के साथ शामिल हुए। इसी बीच खबर आई है कि प्रीती के भाई ने आत्महत्या कर ली हैं। जी हां, उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आईये जानते हैं पूरा मामला।

प्रीती जिंटा के भाई ने किया सुसाइड

दरअसल शुक्रवार सुबह न्यू शिमला में नितिन चौहान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह  प्रीती का मौसेरा भाई था।  वह न्यू शिमला में स्थित सेक्टर 2 लेन 4 में अपने निजी मकान मे परिजनों के साथ रहता था। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी से सुसाइड नोट भी बरामद किये हैं। इस नोट में नितिन चौहान ने ससुराल वालों पर आत्महत्या करने के संबंध में आरोप लगाया है। वहीँ, पुलिस ने भी ससुराल वालों पर नितिन को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने नितिन के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। दूसरा सुसाइड नोट उसके घर से मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार, ससुराल वालों के काफी तंग करने के कारण उसे ये करना पड़ा। पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि पुलिस ने कार के अन्दर सीट से चली हुई बुलट और पिस्टल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि ये पिस्टल इंडिया की बनी हुई है। लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बन्दूक किसके नाम पर थी।

 

LIVE TV