बॉलीवुड में एंट्री के लिए प्रियंका ने दिए गंदी फिल्मों के ऑडिशन

प्रियंका जग्गामुंबई। बिग बॉस सीज़न 10 शुरू होते ही कंट्रोवर्सी में घिर गया है। इस बार सेलेब्रिटीज और कॉमनर्स के बीच मुकाबला हो रहा है। प्रियंका जग्गा कॉमनर केटेगरी से हैं लेकिन उनके बारे में एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर उनके फैन्स ख़ुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल प्रियंका बॉलीवुड में एक्टिंग करियर के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। वहीँ, वह शो में कमबैक भी कर सकती हैं। प्रियंका घर से बेघर हो गई हैं लेकिन उनकी चर्चा अभी भी वैसे ही होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका इस शो का हिस्सा क्यों बनी हैं?

प्रियंका जग्गा ने दिए ऑडिशन

ऐसा इसलिए क्योंकि वह बॉलीवुड में किसी भी तरह काम पाना चाहती है। हालांकि   उन्होंने अब तक कई बी-ग्रेड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है, लेकिन वो ए-लिस्टर फिल्मों में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए मुंबई में कई एजेंट्स से भी संपर्क किया है।

आईए आपको बताते हैं कि इनके बारे में किसने खुलासा किया है. फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ा एक जूनियर एक्टर है, जिसने अपना नाम ना बताने की शर्त पर प्रियंका के बारे में कई राज़ खोले हैं।

प्रियंका शोहरत और दौलत के मामले में बहुत महत्वाकांक्षी हैं और ऐसे लोगों के संपर्क में रहना चाहती हैं, जिनसे उनके सपनों को पूरा करने में मदद मिले। कहा तो ये भी गया है कि उन्होंने कई बार लोगों को अपने बारे में झूठी कहानियां सुनाकर इमोशनल किया है, ताकि उन्हें इससे फ़ायदा हो सके।

इतना ही नहीं, बिग बॉस में आने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी है। कई लोगों से संपर्क किया और तब यहां आने का मौका मिला। उन्हें लगता है कि बिग बॉस में रहने से बॉलीवुड में जाने के रास्ते आसान हो जाएंगे।

 

 

LIVE TV