हॉलीवुड की गोल्डेन गर्ल बनी प्रियंका, सोशल मीडिया पर खोला राज

प्रियंका चोपड़ा मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडियन सिनेमा से गायब हैं। वह अपने हॉलीवुड करियर पर फोकस कर रही हैं। लेकिन पीसी कभी भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिये फैंस को अपडेट करना नहीं भूलती हैं।

बात करें प्रियंका के लेटेस्ट पोस्ट की, तो वह एक गोल्डन गर्ल लग रही हैं। दरअसल प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोल्डेन कलर का मेकअप अपने चीक्स पर करवा रही हैं।

यह भी पढ़ें: ज़रीन ने खोला राज़, एक्ट्रेस नहीं ये बनना चाहती थी

प्रियंका चोपड़ा बनी गोल्डेन गर्ल

बताया जा रहा है कि मैक्सिम और वोग की तरह वह एक और फोटोशूट करना चाहती हैं जिसमें उनके फेस पर गोल्डेन मेकअप होगा।

मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर भी प्रियंका छाईं रहीं। देसी गर्ल प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट में फोटोशूट कराया था, जो इस मैगजीन के कवर पेज के लिए फाइनल किया गया था। इस बोल्ड अंदाज़ में प्रियंका बहुत ग्लैमरस लग रही थीं।

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा को हॉटेस्ट वुमन कैटेगरी में रखा जा चुका है। इस हॉटेस्ट कैटेगरी में 100 वुमन शामिल थीं । हालांकि प्रियंका चोपड़ा को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ ।

मैक्सिम इंडिया मैगजीन ने साल 2011-2013  में भी प्रियंका चोपड़ा को ‘द हॉटेस्ट वुमेन इन द वर्ल्ड’ से नवाजा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नित नए आयाम गढ़ रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं और एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हैं। प्रियंका को अमेरिकी टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है और जल्दी ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी।

यह भी  पढ़ें: अब 65 साल के एक्टर पर आया जैकलीन का दिल

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हर कोई अपनी कमजोरी ढूंढ़े और अपनी शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करे।

प्रियंका ने कहा, “एक अभिनेत्री, एक गायिका और जो कुछ भी मैं हूं, मैं उससे ज्यादा चाहती हूं। मैं एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हूं और मैं केवल एक चीज तक सीमित नहीं रहना चाहती।”

देखें वीडियो:

https://www.instagram.com/p/BIyV1aBgkeR/?taken-by=priyankachopra

 

 

LIVE TV