प्रियंका ने कुछ इस तरह उड़ाई दीपिका की नींद

प्रियंका चोपड़ामुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म बेवाच के लिए पब्लिसिटी कैम्पेनिंग होने जा रही है। इस कैम्पेनिंग की वजह से दीपिका पादुकोण की नींद उड़ सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने उडाई दीपिका की नींद

कई दिनों से चर्चा थी कि दीपिका और प्रियंका में कौन सी एक्ट्रेस हॉलीवुड में ज्यादा धमाल मचाएगी। हालांकि दोनों की टीमें अपने स्टार को टॉप पर लाने के लिए बड़ी मेहनत कर रही हैं।

प्रियंका की हॉलीवुड में ये दूसरी दफा एंट्री होगी क्योंकि वह हॉलीवुड के फेमस सीरियल ‘क्वांटिको’ से पहले ही जलवे बिखेर चुकी हैं। वहीं, दीपिका के लिए यह एक चुनौती भी साबित हो सकती है क्योंकि xxx-द जेंडर केज से उनका हॉलीवुड में पहला डेब्यू होगा।

ख़बरों के मुताबिक़ प्रियंका की पी.आर टीम पूरी तैयारी के साथ उनकी  अपकमिंग फिल्म बेवाच को प्रमोट करने में लगी हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि पी.आर टीम प्रियंका के किरदार ‘विक्टोरिया’ को फोकस करते हुए उनकी फिल्म को जल्द ही प्रमोट करेगी।

इतना ही नहीं, प्रियंका और उनकी फिल्म को मैक्सिमम एक्सपोजर देने के लिए उनके जगह-जगह पोस्टर्स भी लगा दिए गए हैं।

LIVE TV