एक शर्त और बॉन्ड गर्ल बनने के लिए तैयार हो जाएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ानई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीज़न में लीड रोल निभाती नज़र आएंगी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह अगली बॉन्ड गर्ल बन सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शर्त

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से बॉन्ड गर्ल बनने की ख्वाहिश को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तभी बॉन्ड गर्ल बनेंगी जब उनके कैरेक्टर का नाम जेन होगा।

प्रियंका ने बताया कि अगर मेकर्स ने उनकी यह शर्त मान ली तो वह बॉन्ड गर्ल बनने के लिए तुरंत तैयार हो जाएँगी।

आपको बता दें कि प्रियंका के अलावा बॉन्ड गर्ल के लिए दीपिका पादुकोण के नाम पर भी चर्चा हो रही थी। बहरहाल दीपिका अपनी  अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में नज़र आएंगी तो वहीं , प्रियंका इन दिनों ‘क्वांटिको 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

 

 

LIVE TV