प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा बॉलीवुड, अब Youtube में कर रही हैं ये काम

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे मशहूर स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड गईं और ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन वहीं अभी ऐसा बहुत कुछ है जो वह जानना चाहती हैं, सीखना चाहती हैं और नए एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं।

प्रियंका

जहां अपने नए शो में वह कुछ इसी तरह की बातें करती नजर आएंगी। देखा जाये तो प्रियंका यूट्यूब पर ‘If i could tell you just one thing’ नाम से एक शो लेकर आ रही हैं।

जानिए कौन चाहता हैं की शाहरुख खान करें उनका रोल , दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा चलें डेट पर

बता दें की इस शो में प्रियंका अलग-अलग क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंची महिलाओं से बात करती नजर आएंगी. यहां आपको ऐसी बातें सुनने को मिलेंगी जो प्रेरणा देती हैं और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं।

फिलहाल इस शो का एक एपिसोड इंटरनेट पर चर्चा में है। इस एपिसोड में प्रियंका जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ बातचीत करती दिख रही हैं। जहां इस शो की मेन थीम यही है कि इन सेलेब्स की जिंदगी से वो एक चीज क्या है जो प्रियंका चोपड़ा सीख सकती हैं। यहां हर सेलेब अपना मंत्र शेयर करता नजर आएगा। जहां कोई कहता है कि निडर रहो तो वहीं कोई खुद से प्यार करने की सलाह दे रहा है।

दरअसल सैली फ्रीमैन के डायरेक्शन में बना ये शो रिचर्ड रीड की किताब ‘If i could tell you just one thing’ से प्रेरणा लेकर बना है। लेकिन यह शो आप प्रियंका के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

LIVE TV