बेवॉच प्रियंका को नीता अंबानी पर गर्व

प्रियंका चोपड़ामुंबई| बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी का अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुने जाने पर गर्व महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें; कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब उस दिन चलेगा पता…

नीता आईओसी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला सदस्य हैं।

प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट

प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी खुशी जताते हुए लिखा, “आप पर बहुत गर्व है नीता। आईओसी की पहली भारतीय महिला सदस्य। भारतीय खेल जगत को आप जैसे समर्थकों की जरूरत है। महिला शक्ति।”

यह भी पढ़ें; कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का स्क्रिप्‍ट राइटर गिरफ्तार, हत्‍या का आरोप

आईओसी ने गुरुवार को अपनी घोषणा में कहा था कि भारत की तरफ से इकलौती व्यक्तिगत सदस्य नीता 70 साल की उम्र तक आईओसी की सदस्य रहेंगी।

यह भी पढ़ें; Movie review: लेजेंड नहीं बन पाए माइकल मिश्रा

नीता को जून 2016 में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामांकित किया था।

ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रियो डी जेनेरियो में हुए आईओसी के 129वें सत्र में उन्हें सदस्य के तौर पर चुना गया।

LIVE TV