प्रियंका के गोल-मोल जवाब से मायूस हुए कांग्रेसी

प्रियंका गांधीनई दिल्ली। राजनीति में वापसी को लेकर अक्सर प्रियंका गांधी ना करती आईं हैं लेकिन इस बार कांग्रेस प्रचार समिति के मुखिया संजय सिंह ने कहा है कि प्रियंका ने हामी भर दी है। अमेठी और रायबरेली के बाहर प्रचार करने के सवाल को कांग्रेस में तुरुप का इक्का माने जाने वाली प्रियंका गांधी टालती आई हैं। यूपी कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद कार्यकर्ताओं की मांग पर गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका से गुज़ारिश की है कि वो अमेठी और रायबरेली के बाहर भी प्रचार करें और तब प्रियंका ने सकारात्मक रुख दिखा दिया।

यूपी चुनाव की तारीख का है इंतजार

गांधी परिवार और प्रियंका ने तय किया है की राहुल ही अगुवा होंगे, इसीलिए प्रियंका चुनावी तारीख की घोषणा का इंतजार कर रही हैं। उसके बाद उनके कार्यक्रम तय होंगे। लेकिन खुद को इंदिरा की छवि में देखने वाली प्रियंका इलाहाबाद के आनंद भवन में रूबरू हुईं तो अंदाज, स्टाइल और लहजा कांग्रेसियों को इंदिरा की याद दिला गया। फिर क्या था- सभी बोले अब देर ना करो।

पहली बार प्रियंका ने नहीं की ना

अमूमन राजनीती में आने की खबरों को टाल जाने वाली या बच्चों के छोटे होने का हवाला देने वाली प्रियंका इस बार जरा बदली सी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि मैं आऊंगी तो आपको बताकर आऊंगी, सब को पता होगा, कुछ छुपा नहीं होगा। ऐलान करके आऊंगी। तय है कि वो आने वाली हैं और फिर बारम्बार कांग्रेसी बोल रहे हैं कि वो छाने वाली है।

LIVE TV