प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार BMW, महिला चालक हुई गिरफ्तार

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ शुक्रवार को तकरीबन 4 बजे एक हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों के बीच में आ घुसी। जिसके बाद घटना में कई लोग घायल हो गये। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार फिलहाल महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

न्यूयॉर्क शहर में पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला चालक से पूछताछ जारी है। हादसा शुक्रवार शाम तकरीबन 4 बजे मिडटाउन मैनहट्टन के सटे मुर्रे हिला के पास थर्ड एवेन्यू में हुआ। हालांकि इस हादसे में किसी भी शख्स के गंभीर रुप से घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

स्थानीय मीडिया के हादसे में तकरीबन 6 लोगों को टक्कर लगी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

LIVE TV