
रिपोर्ट – अखिल श्रीवास्तव
रायबरेली : हमारे देश के चाचा यानी नेहरु जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने याद किया | पूरा देश आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि मना रहा है |
इसी क्रम में रायबरेली जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अन्य संगठनों द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पण कर व माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया |
मीठा शरबत पीने से लगभग 40 बच्चों को हुई फूड प्वाइजनिंग !
जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत के लिए योगदान पर भी चर्चा की |
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बी.के. शुक्ला की मानें तो चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे | और उन्हीं के द्वारा किए गए कार्यों के कारण आज आधुनिक भारत विकास के पथ पर अग्रसर है | देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भूल सकते |