‘प्यार की खातिर’ लड़के ने दान की किडनी, पर फिर भी गर्लफ्रेंड ने कर ली किसी और शादी

एक लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी डोनेट कर दी। लेकिन, लड़के को धक्का तब लगा जब उसे प्यार में धोखा मिला। क्योंकि, इतना सबकुछ करने के बाद भी लड़की ने किसी और से शादी कर ली। एक शक्स ने इन बातों का दावा कर Tik Tok पर सब बयां किया है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम उजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) है, जो मैक्सिको के Baja California के एक स्कूल में टीचर है। उजिएल का एक TikTok Video वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात कर रहे हैं।

अपने वीडियो में उज़िएल मार्टिनेज बताते हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दी थी। क्योंकि वो गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था। लेकिन मां के ऑपरेशन के महीने भर बाद ही गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली।

पेशे से टीचर उज़िएल ने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो सोफ़े पर लेटे काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। टिकटॉक पर इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है। वहीं, उज़िएल का वीडियो देखकर लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की। यूजर्स ने उज़िएल को समझाया कि उन्हें दुखी नहीं होना चाहिए, लड़की ने एक ‘सच्चे इंसान’ को खो दिया है।

LIVE TV