प्यार की एक कहानी ऐसी भी, लड़की 10 साल की, लड़का 26 साल का

प्यारनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौथी क्लास में पढ़ने वाली महज 10 साल की बच्ची और 26 साल के युवक को एक-दूसरे से प्यार हो गया। परिजनों के समझाने के बाद दोनों खुदकुशी कोशिश कर डाली। इसमे युवक को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

खबरों के मुताबिक यह घटना दिल्ली के नरेला इलाके की है। मोहब्बत की इस अजीबो गरीब दास्तान पर शायद ही किसी को यकीन आए, लेकिन ये सच है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि इस सनसनीखेज प्रेम कहानी के असली किरदारों की हरकत खुद बयान कर रही है। दोनों की उम्र और समझ में बड़ा फर्क होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं।

इनके परिवार वालों ने जब इन्हें इनकी नासमझी के बारे में समझाने की कोशिश की तो दोनों ने साथ मरने के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इसमें 26 वर्षीय युवक की दोनों टांगे कटकर अलग हो गईं, जबकि 10 साल की लड़की भी घायल हो गई। घायल युवक की कटी टांगों को अब कभी नहीं जोड़ा जा सकता। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी लापता हैं ढूंढने वाले को मिलेगा उचित इनाम !

दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। नरेला के स्वतंत्र नगर में एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते हैं। बच्ची चौथी क्लास की छात्रा है। हैरान करने वाला ये हादसा रक्षाबंधन की शाम को दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन पर हुआ। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों को लगा कि घायल हुए दोनों लोग बहन भाई हैं, लेकिन मामला कुछ और ही निकला।

LIVE TV