प्याज ने फिर रुलाया! सेब से महंगा हुआ प्याज, जानिए बिक्री केंद्रों के हाल

रिपोर्ट- आशीष सिंह

लखनऊ- प्याज काटने पर ही नही बल्कि खरीदने पर भी आंसू निकाल रही है। दरअसल राजधानी लखनऊ में प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। सब्जी मंडी विशेषज्ञों की माने तो लगभग 20 दिनों तक प्याज के दामों में यह स्थिति बनीं रह सकती है। हालांकि सब्जी मंडी से लोगों को राहत देने के लिए सस्ती दरों पर भी प्याज की बिक्री हो रही है।

महाराष्ट्र, प्याज की शहर के भूतनाथ, चौक, अमीनाबाद, नरही, आलमबाग, कैंट, सदर बाजार जैसी फुटकर सब्जी बाजारों में 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है।
दुकानदारों ने बताया कि प्याज की महंगाई ने भले ही बिक्री गिरा दी हो लेकिन इसके दामों में तेजी जारी है।यदि यह सब ऐसे ही बना रहा तो प्याज 100 के ऊपर जा सकती है। प्याज के दामों में फिलहाल कोई सुधार होने की उम्मीद नही है। कृषि मंडी समिति के निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि 20 दिन बाद प्याज की नई खेप आनी शुरू होगी। हो सकता है तब इसके दामों में गिरावट देखने को मिले।

प्याज की आसमान छूती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए शासन ने कमर कस ली है। सस्ती प्याज बेचने के लिए बिक्री केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ जिले में 12 स्थानों पर सस्ते प्याज की बिक्री शुरू हो चुकी है।

खुशखबरी! राष्ट्रीय जलविधुत निगम में कई पदों पर निकली कई बम्पर भर्तियां , ऐसे करें आवेदन…

इनमें चार शहरी क्षेत्रों में खोली गयीं हैं। एक आईडी पर दो किलो प्याज दिया जा रहा है। इन बिक्री केंद्रों पर मंडी के थोक भाव पर प्याज बेची जा रही है। राज्य कर्मचारी कल्याण निगम, मंडी परिषद ने भी कम कीमतों पर प्याज बेंचने के लिए दुकानें खोली हैं। इसमें लखनऊ शहर के दुबग्गा मोड़, दुबग्गा, दुबग्गा मण्डी, दुबग्गा, सीतापुर रोड तथा किसान बाजार सीतापुर रोड पर चार दुकानें खुलवाई गई हैं। यहां मंडी के थोक रेट पर प्याज बेची जा रही है।

LIVE TV