रियो ओलम्पिक : पोल वॉल्ट में ग्रीस की स्टेफानीडी ने जीता स्वर्ण

पोल वॉल्ट स्पर्धारियो डी जनेरियो| ग्रीस की एकातेरीनी स्टेफानीडी ने रियो ओलम्पिक की महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा का स्वर्ण जीता है। स्टेफानीडी ने शुक्रवार को 4.85 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

पोल वॉल्ट स्पर्धा में चौथा प्रयास सफल

स्टेफानीडी अपने चौथे प्रयास में यह ऊंचाई नापी जबकि अपने पांचवे प्रयास में यही ऊंचाई नापने वाली अमेरिका की संडी मोरिस को रजत मिला।

न्यूजीलैंड की एलिजा मैकार्टनी ने 4.80 मीटर के साथ कांसा जीता।

इस स्पर्धा का ओलम्पिक और विश्व रिकार्ड रूस की एलेना इसिनबायेवा के नाम है। एलेना ने 2008 में बीजिंग में 5.05 मीटर के साथ ओलम्पिक रिकार्ड और 2009 में ज्यूरिक में 5.06 मीटर के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।

एलेना ने शुक्रवार को पोल वॉल्ट से संन्यास की घोषणा की। वह डोपिंग प्रतिबंधों के कारण रियो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

LIVE TV