होली पर पूर्व दिग्गज केंद्रीय मंत्री ने खाई कसम, मोदी को कर दूंगा बर्बाद तभी खेलूंगा रंग!

पटना| बिहार में आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व दिग्गज केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बड़ा ऐलान किया है| उन्होंने कह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के बाद ही वो अब उस अंदाज में होली मनायेंगे जिस अंदाज के लिए उन्हें जाना जाता है|

पूर्व दिग्गज केंद्रीय मंत्री का ऐलान

दरअसल, उत्तरप्रदेश चुनाव में समजावादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की करारी हार से लालू भी स्तब्ध हैं| इसके साथ लालू के दामाद राहुल यादव के चुनाव हारने से उन्हें दोहरा झटका लगा है| इसलिए लालू केवल माथे पर टीके वाली होली खेलेंगे|

बता दें कि, लालू की कुर्ता फाड़ होली जगजाहिर है| वो जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब होली में अबीर लगाने के साथ-साथ लोग एक-दुसरे का कुर्ता भी फाड़ दिया करते थे| होली का खूब हुडदंग होता था| गाना-बजाना होता था|

LIVE TV