पूर्वांचल का बाहुबली : पंजाब से बांदा जेल भेजा जाएगा सड़क के रास्ते मुख्तार अंसारी,गोपनीय रखा गया रास्ता

पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में बंद किया गया है। उन्हें अब सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश की बांदा जेल ले जाया जाएगा। इस खबर को सुन कर बाहुबली मुख्तार दहशत में आ गया है। पिछले साल माफिया विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद बाहुबली मुख्ता अपने को सुरक्षित नहीं समझ रहा है। मुख्तार विकास दुबे की घटना को लेकर पंजाब सरकार से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहे थे।

बांदा जेल जाने को लेकर अंसारी की चिंता बढ़ गई है। अब मुख्तार बचे समय को जेल में बनी अपनी विशेष बैरक में ही बिता रहा है। इस खबर की चिंता से भूख आधी हो गई है, खाना भी एक ही समय खा रहा है। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने को लेकर यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को चिट्ठी लिखा है। जिसमें मुख्तार को आठ अप्रैल से पहले ले जाने के लिए कहा है। साथ ही मुख्तार को यूपी जेल में सभी सुविधाएं और चिकित्सकीय सुविधाएं देने के लिए कहा है। 

मुख्तार अंसारी को पंजाब से वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरी तरह से तैयारियां कर ली है। जेल सूत्रों के अनुसार मुख्तार बेहद परेशान है। उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम रोपड़ पहुंच चुकी है। अंसारी को सुरक्षित लाने के लिए एक और पुलिस की टीम जल्द ही रोपड़ पहुंचने वाली है। न्यायालय के अनुसार मुख्तार को आठ अप्रैल से पहले ही यूपी आना अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार बेहद गोपनीयता बरत रही है। जेल अधिकारी भी मुख्तार को लेकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुख्तार के सुरक्षा कारणों से पंजाब से यूपी जाने वाले रूट प्लान को बेहद गोपनीय रखा गया है। मुख्तार की रवानगी के दौरान पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी गाड़ी में मौजूद रहेंगे।

LIVE TV