पीपा पुल हादसा : गंगा नदी में गिरी पिकअप, 8 शव बरामद, कई लापता

पटना में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दानापुर के पीपा पुल से एक सवारी गाड़ी गंगा नदी में गिर गई। इसमें आठ शव बरामद किए हैं। जबकि कई लोग अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि पिकप वैन में 25 लोग सवार थे। हालांकि हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से राहत बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप सवार एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। दानापुर के पीपा पुल पर पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और गंगा नदी में गिर गई। घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए। फिलहाल, 8 शवों को बरामद कर लिया गया और बाकी की तलाश की जा रही है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

LIVE TV