पीएम मोदी ने जापान में शुरू कराया महायज्ञ, दुनिया के सबसे बड़े खतरे से निकालने की तैयारी

पीएम मोदी की मदद टोक्यो। दुनियाभर में आतंकवाद पर लम्बी बहस चल रही है। लेकिन आतंकवाद से भी बड़ा खतरा प्रदूषण है। इससे पूरी दुनिया का पर्यावरण बिगड़ रहा है। यह बात समझते हुए जापान ने पीएम मोदी की मदद से बड़ा अभियान शुरू किया है।

जापान ने पर्यावरण बेहतर करने के लिए भारत की मदद ली है। यहां क्लीन जापान नाम से अभियान शुरू किया गया है। दरअसल, जापान में पर्यावरण के हालात बदतर होते जा रहे हैं। तमाम तकनीकें इससे निपटने में मदद नहीं कर पा रही हैं।

पीएम मोदी की मदद

यही वजह है कि जापान ने भारत की प्राचीन संस्कृति को अपनाते हुए पर्यावरण संतुलन बनाने की कोशिश की है। जापान ने माना है कि हवन-पूजन करने से पर्यावरण बेहतर होता है। इसी वजह से यहां नौ दिन तक लगातार यज्ञ शुरू किया गया है।

इस यज्ञ की शुरुआत भारत से पहुंचे पण्डितों ने की है। ये पण्डित नौ दिन तक लगातार हवन-पूजन करेंगे। इन पण्डितों के मुताबिक पुराने समय में यह प्रथा पूरे भारत में अपनाई जाती थी। इसकी वजह से ही पर्यावरण सामान्य रहता था।

समय के साथ बदलती परिस्थितियों के कारण लोग हवन-पूजन को भूल गए। इस वजह से भी पर्यावरण को खतरा बढ़ता गया। इसे समझते हुए जापान ने भारत से मदद मांगी और अपने देश का पर्यावरण सुधारने की पहल कर दी है।

खबरों के लिए जापान ने मोदी सरकार से इस बाबत आधिकारिक रूप से बात की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भी इस अभियान में मदद का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया है।

LIVE TV