पास कराने का झांसा देकर नौवीं की छात्रा के साथ किया बलात्कार

नई दिल्ली : करोल बाग में 9वीं कक्षा की छात्रा को पास कराने के बहाने एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब इस बात का खुलासा हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

 

बलात्कार

 

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की पुलिस का कहना हैं की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय हनी के तौर पर हुई है और वह एक पैथोलॉजी सेंटर में लैब तकनीशियन के तौर पर काम करता है।

जल्द ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिलेगा नया कोच, होने वाली है ग्राहम रीड के नाम की घोषणा

यह मामला देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस की जानकारी के अनुसार आरोपी नौकरी करने के साथ पीड़ित लड़की को भी पढ़ाया करता था और वहीं जनवरी में आरोपी ने पीड़ित लड़की को झांसा दिया कि उसका एक दोस्त प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है और वहां स्कूल में आने वाले सभी प्रश्न छपते हैं।

वहीं पीड़ित लड़की को परीक्षा में आने वाले प्रश्न पेपर को मुहैया करवा सकता है। आरोपी ने इस तरह से 14 वर्षीय छात्रा को झांसा दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी किया।

वहीं पीड़िता उसकी बातों में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना ली। जब सोमवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके परिवार वालों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और जहां इलाज के बाद यह पता चला कि पीड़िता गर्भवती है। देखा जाये तो पीड़िता ने अपने साथ हुई सारी घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दिया और बताया कि यह बातें थी।

दरअसल पीड़िता के परिवार वालों ने पीड़िता की सारी बात सुनी और उसके बाद पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जहां पुलिस ने पीड़िता के आरोप पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV