पाक आर्मी चीफ ने काटा पीएम मोदी का सिर, खाई भारत को बर्बाद करने की कसम

 

पाक आर्मी चीफइस्लामाबाद| आतंकवाद मुद्दे पर भरत के कड़े रुख के बीच पाकिस्तान के इलामबाद में भारत विरोधी प्रदर्शन हुए हैं| पाकिस्तानी अवाम ने इन प्रदर्शनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है| प्रदर्शन में पाक आर्मी चीफ राहिल शरीफ के हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटा हुआ सिर वाले तमाम पोस्टर लहराए गये हैं|

इस प्रदर्शन में लोग आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हुई हिंसा और उरी हमले को लेकर भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं| कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं|

स्थानीय मीडिया में इस प्रदर्शन की तस्वीरें और खबरें प्रमुखता से छापी जा रही है और भारत से सीधी टक्कर लेने के कसीदे पढ़े जा रहे हैं| इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों के हाथों में एक पोस्टर दिखाई दे रहा है| जिसमें राहिल शरीफ, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटा हुआ सिर हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं|

इतना हीं नहीं, आर्मी प्रमुख के दूसरे हाथ में एक खून से सना हुआ खंजर भी दिख रहा है| इन पोस्टरों में राहील भारत को बर्बाद करने और कश्मीर को अपना बनाने की कसम खाते भी दिखाए गये हैं|

उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में काफी तनाव है| उरी हमले में पाकिस्तानी से आए आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई थी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम देशों ने इस हमले की निंदा की थी|

LIVE TV