पाकिस्तान ने छिड़का मोदी के जख्म पर नमक, सपोर्ट के लिए कर दी ‘पेशकश’

पाकिस्तान ने भारतइस्लामाबाद| रूस के चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर को समर्थन के बाद पाकिस्तान ने भारत के जख्मों पर नमक छिड़का है| पाकिस्तान के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने भारत को सीपीईसी में शामिल होने की सलाह दी है|

क्वेटा स्थित दक्षिणी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल आमिर रियाज ने भारत को पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने और अरबों डॉलर की परियोजना का संयुक्त रूप से लाभ उठाने की बात कही है|

पाकिस्तान ने भारत को दी सलाह

बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर (एफसी) हेडक्वॅर्टर में एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में रियाज ने कहा भारत को ईरान, अफगानिस्तान और अन्य मध्य एशियाई देशों के साथ 46 अरब डॉलर लागत वाले सीपीईसी में शामिल होना चाहिए| रियाज ने भारत को पाकिस्तान विरोधी गतिविधियां रोकने की भी सलाह दी है|

सीपीईसी का उद्देश्य चीन के पश्चिमी हिस्सों को बलूचिस्तान के रणनीतिक ग्वादर बंदरगाह के जरिए अरब सागर से जोड़ना है| भारत इस परियोजना को लेकर समय समय पर सवाल उठाता रहा है| सीपीईसी प्रॉजेक्ट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके से होकर गुजरता है|

ख़ास बात यह है कि यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बलूचिस्तान की जनता ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है| और, बलूचिस्तान क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दक्षिणी कमान की है|

LIVE TV