इस बार कश्मीर नहीं यूपी में फ़हराया गया पाकिस्तानी झंडा

पाकिस्तान का झंडाबदायूं। एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार को कुछ लोग पाकिस्तान का झंडा फहराते दिखें। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर 60 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया। वह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। यह मामला 12 दिसंबर को सामने आया था जिसकी वजह से वहां सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के लोकल कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त एक्शन लेने की मांग की। शुक्रवार को मामले को शांत करने के लिए वहां के थाने में एक मीटिंग भी की गई थी। खबर के मुताबिक वीडियो में 14 साल का एक लड़का सबसे पहले उस झंडे के साथ देखा गया। फिर उससे ही बाकी लोगों ने वह झंडा लिया।

मामले की जांच में लगे एसएचओ की माने तो , ‘लड़के की पहचान हो गई है। वह वहीं के एक दर्जी का लड़का है। लड़के के पिता से भी पूछताछ की गई थी। उन्होंने बताया कि लड़का खुद टेलर का काम सीख रहा है और उसने ही वह झंडा बनाया था। उन्होंने बताया कि लड़के ने जानबूझकर पाकिस्तान जैसा झंडा नहीं बनाया था।’पुलिस की माने तो, पाकिस्तान के झंडे और उस लड़के द्वारा फहराए जा रहे झंडे में थोड़ा फर्क है। जैसे पाकिस्तान के झंडे में चांद सितारों से बड़ा होता है। वहीं लड़के के झंडा उससे उल्टा था।

हांलाकि पुलिस ने लड़के और उसके पिता को छोड़ दिया है लेकिन मामले की जांच फिलहाल जारी है। पुलिस वीडियो की जांच करके बाकी लोगों को पहचानने की कोशिश कर रही है जिन्होंने झंडा लिया था। मीटिंग के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माफी मांग ली है। उन्होंने यह भी कहा कि गलती से वह झंडा लेकर जाया गया और उसके पीछे कोई गलत भावना नहीं थी।

फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 295-A (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान, किसी भी वर्ग के धार्मिक भावनाओं का अनादर करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

LIVE TV