पर्यावरण के लिए सरकार की बड़ी पहल, लगाए जाएंगे 58 लाख पौधे

कुम्भ के बाद एक बार फिर प्रयागराज गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के लिए इन दिनों चर्चा में है। 9 अगस्त को एक ही प्वाइंट से 33000 से अधिक पौधों का वितरण कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाये जाने का प्रयास किया जायेगा।

इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी भी परेड ग्राउण्ड में उपस्थित रहेंगे जो पौधों के वितरण की मानीटरिंग करते रहेंगे। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पौधो के वितरण कार्यक्रम के लिए विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा जनसामान्य से सहयोग लिया जायेगा।

इसमें अधिकतर फलदारी पौधों को वितरित किया जायेगा साथ ही पूरे प्रयागराज में 58 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें सर्वाधिक 27 लाख पौधरोपण विकास विभाग के द्वारा किया जायेगा, 2 लाख नगर निगम समेत 27 विभागों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

नहीं थम रहा सोनभद्र में जमीनी विवाद , एक बार फिर आपस में भिड़े दो पक्षों के लोग…

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है , 2 बड़े वाश प्रूफ मंच बनाये जा रहे , साथ ही हज़ारो की संख्या में पौधों को भी रखा गया है। कार्यक्रम 9 अगस्त को सुबह 11 बजे रखा गया है।

LIVE TV