राहुल गांधी के खिलाफ ‘पप्पू मुक्त भारत’ अभियान लांच करेंगे पूर्व कांग्रेस नेता
नई दिल्ली| कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष के कई नेता हमेशा से ही तंज कसते हुए पप्पू कहते नजर आते रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले उनकी ही पार्टी के नेता और मेरठ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनय प्रधान व्हाट्सऐप ग्रुप संदेश में कथित रूप से ‘पप्पू’ कहा था। अब उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह जल्द ही ‘पप्पू मुक्त भारत’ अभियान लांच करेंगे। उनका दावा है कि इस काम में कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी साथ देंगे।
यह भी पढ़े:-लालू ने लोमड़ी से की मोदी की तुलना, कहा- छेनी से भी नहीं तोड़ा जा सकता है महागठबंधन
एक प्रेस कांफ्रेस में विनय प्रधान ने कहा राहुल गांधी और उनके कुछ ‘चापलूसों’ की वजह से ही कुछ लोग देश में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे हैं। अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही उन्होंने कहा, ”जो शख्स अपनी प्रशंसा को नहीं समझ सकता तो वह वास्तव में ‘पप्पू’ ही है और मुझे उनको ऐसा कहने का कोई पछतावा नहीं है।”
कांग्रेस से कई वर्षो से जुड़े रहने का दावा करने वाले प्रधान ने अपने नए सियासी कदम को लेकर कुछ भी नहीं कहा। लेकिन उन्होंने यह कहा कि उनके ‘पप्पू मुक्त’ भारत के सपने को साकार करने में कई कांग्रेसी उनकी मदद को तैयार हैं।
यह भी पढ़े:-यादगार होगा जीएसटी का आगाज, जमीं पर उतरेंगे सितारे
उल्लेखनीय है कि विनय प्रधान ने कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ग्रुप पर कथित रूप से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कह दिया था। इस प्रकरण के बाद प्रधान को मेरठ कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य पदों से हटा दिया गया।