पत्नी को दी प्यार की अनोखी निशानी, ताजमहल से कम नहीं है ये आशियाना

आगरा का ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है। जिसे सात अजूबों में से एक गिना जाता है। साथ ही इसे लोग प्यार का प्रतीक भी मानते है। इसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इस प्यार की निशानी के बाद कई ऐसे किस्से मिले जिसमें लोगों ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा आशियाना बनवाया है। इस कड़ी में अब एक और नाम शामिल हो गया है। जो मध्य प्रदेश के आते हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा घर बनवाकर तोहफे में दिया है। जिसके बाद वह सुर्खियों में आए हैं।

यह असली ताजमहल की तरह ही दिखने वाला 4 बेडरूम का घर है। जिसमें एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम है। घर को बनाने में 3 साल लगे। इस ताजमहल जैसे घर में असली ताजमहल की ही तरह मीनारें भी हैं। घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों से तैयार करवाया गया है। यही नहीं, घर के अंदर और बाहर, इस तरह से लाइटिंग की गई है कि रात के अंधेरे में भी यह घर एकदम असली ताजमहल की तरह ही चमकता है।

ताजमहल जैसा घर बनाने वाले इंजीनियर ने बताया कि ताजमहल जैसे घर के निर्माण में कई अड़चनें आईं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लिए उन्हें असली ताजमहल का बारीकी से अध्ययन करना पड़ा।

LIVE TV