पटना में खूंखार नक्सली की गोली मारकर हत्या

पटना| बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्लूजी) के नक्सली उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

download-45

मृतक जहानाबाद जेल ब्रेक कांड मामले का भी आरोपी था। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि खूंखार नक्सली उदय भगत इन दिनों दरियापुर गांव में ही छिपकर रह रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार की रात वह कहीं जा रहा था कि अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

कुशवाहा बोले- याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा, बीजेपी से मिला ऐसा जवाब कि…..

मृतक पीडब्लूजी संगठन का सक्रिय सदस्य था। पुलिस ने इस हत्या के पीछे नक्सली संगठन के सदस्यों के ही हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

LIVE TV