एटीपी रैंकिंग : पांचवें स्थान पर पहुंचे जोकोविक, शीर्ष पर मरे

नोवाक जोकोविकमेड्रिड| चोटों से जूझ रहे सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक एक स्थान नीचे फिसलते हुए पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा जारी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने जोकोविक को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।

भारत के खिलाफ चांडीमल को मिल सकती है श्रीलंका की कमान

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे (7,750 अंक) अब भी शीर्ष पर बरकरार हैं, वहीं स्पेन के राफेल नडाल (7,465 अंक) दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (6,545 अंक) तीसरे स्थान पर हैं।

प्रो कबड्डी लीग : बुल्स की दौड़ के आगे पस्त हो गए टाइटंस

क्रोएशिया के मारिन सिलिक 5,155 अंकों के साथ छठे, ऑस्ट्रिया को डोमिनिक थीम 4,065 अंकों के साथ सातवें, जर्मनी के एलेक्जेंडर जवेरेव 3,150 अंकों के साथ आठवें, जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी 3,140 अंकों के साथ नौवें और कनाडा के मिलोस राओनिक 3,130 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV