गजब… इस शख्स ने नेलपॉलिश लगाने के लिए छोड़ दी 25 लाख की नौकरी

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो केवल अपना शौक पूरा करने के लिए ही काम करते हैं। फिर काम चाहे जो भी हो, उसे वो पूरे दिल से करते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं 39 साल के जॉन श्रोट, जो कि जर्सी के रहने वाले हैं। दरअसल जॉन इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अपने शौकिया काम के चलते एक मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी।

नेलपॉलिश

बताते चलें कि जॉन लड़कियों के हाथ में नेल पॉलिश लगाने के काम करते हैं। यह काम उनका शौक है। इस शौकिया काम के चलते उन्होंने अपनी 25 लाख रुपए की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी।

नामदारों को अगर चुनौती दें तो वो पीछे पड़ जाते हैं: पीएम मोदी

यही नहीं वह जर्सी के पहले ऐसे इंसान हैं, जो लड़कियों के हाथों में नेल पॉलिश लगाने का काम करते हैं। जॉन ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए जॉन ने लोगों को बताया क वह पहले एक बड़ी कार कंपनी में कार स्प्रे का काम करते थे। वहीं उनकी मंगेतर एक ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती थीं।

वहीं जॉन ने बताया कि ‘जब उनकी मंगेतर को ब्यूटी पॉर्लर चलाने में इतना मजा आता है तो क्यों न मैं अपना काम छोड़कर उसका साथ दूं। इसके बाद उन्होंने लड़कियों के हाथ में नेल पॉलिश लगाने का काम शुरू कर दिया’।

‘द ट्रिब्यूट रन’ का हिस्सा बने 8,000 से अधिक धावक, इस आयोजन के पीछे है ये बड़ी वजह

जॉन बताते हैं कि उनका यह काम उनके कार पर स्प्रे करने के काम से काफी मिलता है। जॉन को इस काम में अब काफी मजा भी आने लगा है।

बताते चलें कि जॉन को उनकी पिछली कंपनी में 30,000 पाउंड यानी 25 लाख रुपए मिलते थे। हालांकि उन्हें यह काम करने में खुशी नहीं मिलती थी। यही कारण रहा कि जॉन ने अपनी नौकरी छोड़ दी।

LIVE TV