नेपोटिज़्म के मुद्दे पर कंगना के सपोर्ट में उतरे क्रिकेटर मनोज तिवारी, कहा….

मुंबई. बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलिवुड में नेपोटिज़्म का मुद्दा गर्म है। जिसके चलते कई बॉलिवुड सेलेब्स ने नोपोटिज़्म के ख़िलाफ अपनी आवाज़ उठाई है। इस कड़ी में बॉलिवुड की ख़ूबसूरत अदाकारा कंगना रनौत का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। बॉलीवुड में इन दिनों कंगना बनाम बॉलिवुड का ट्विटर युद्ध जारी है।

कंगना के इस बेवाक अंदाज़ को अब भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का समर्थन मिला है। क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कंगना के ख़िलाफ खड़े लोगों को आड़े हाथों लिया है। बता दें, मनोज ने अपनी ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर कंगना को सपोर्ट किया है।

LIVE TV