जम्मू : नियंत्रण रेखा पर भारतीय, पाकिस्तान जवानों के बीच गोलीबारी

नियंत्रण रेखाजम्मू| जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय व पाकिस्तानी जवानों के बीच गोलीगारी की खबर है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी जवानों ने छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों व मोटार्र से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी 3.30 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना इसका मजबूती के साथ प्रभावी जवाब दे रही है। अभी भी गोलीबारी जारी है।”

वहीं मंगलवार को भारत  और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ था। दरअसल सिक्किम बार्डर पर चीन भारतीय सीमा में सड़क निर्माण कर रहा था जिस पर भारतीय सेना ने उसे रोक दिया था जिसके बाद से चीन ने अपना अड़ियल रुख बरकरार रखते हुए सिक्किम खंड में भारतीय सेना के दो बंकरों को नष्ट कर दिया था।

वहीं खबर यह भी थी कि मानसरोवर यात्रा को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी है। लेकिन चीन ने साफ कर दिया है कि जब तक भारत सिक्किम बॉर्डर से अपनी सेना नहीं हटाएगा तब तक वह इस मार्ग को नहीं खोलेगा।

 आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह रस्साकशी सिक्किम के डोका ला जनरल एरिया में पिछले दो दस दिनों से चल रही है। जहां चीनी सैनिकों ने घुसपैठ कर दो भारतीय बंकरों को तबाह कर दिया था।
इसके साथ ही चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोक दिया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाई है।
LIVE TV