नारियल के पेड़ पर बैठ गये मंत्री जी, लोगों को देना चाहते थे खास संदेश

सत्ताधारी नेता, मंत्री, सांसद, विधायक अक्सर अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हैं। लेकिन पड़ोसी देश श्रीलंका में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन अब चर्चाओं का विषय बनता जा रहा है। दरअसल यह प्रेस कॉन्फ्रेंस फिशटेल पाम, पाल्मिरा और रबर उत्पादों के संवर्धन को लेकर की गयी थी। इसका आयोजन भी श्री लंका की सरकार की ओर से किया गया था।

आयोजन के दौरान पहुंचे मंत्री अरुंणिका फर्नांडो नारियल की कमी बताने के लिए खुद ही नारियल के पेड़ पर चढ़ गयी। मंत्री दनकोटुवा स्थित अपने बगीचे में पेड़ पर चढ़ने वाली मशीन के सहारे ही पेड़ पर चढ़े। इस मशीन का निर्माण वारकापोला के एक व्यक्ति के द्वारा किया गया है। मंत्री जी इस मशीन की टेस्टिंग करवा रहे थे। जिसके बाद यह मशीन आने वाले महीनों में स्थानीय बाजारों में बेची जाएगी।

मंत्री अरुंणिका फर्नांडो मशीन की मदद से पड़े पर चढ़े। इसके बाद उन्होंने पेड़ से नारियल के फल तोड़े। फल तोड़कर उन्होंने पेड़ पर बैठे हुए ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। वही दुनियाभर में बढ़ती नारियल की कीमतों के बारे में बोले और उन्होंने कहा कि पेड़ पर चढ़ने वाले श्रमिकों को उनके श्रम के लिए 100 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

LIVE TV