राष्ट्रीय चेतना मंच के बेनर तले निकाला विशाल शांति मार्च, महिलाओं और पुरुषों ने लिया भाग

REPORT—HEMANT SAHU

नागरिकता संशोधन अधिनियम व एनआरसी के समर्थन में राष्ट्रीय चेतना मंच के नेतृत्व में सोमवार को विशाल शांति मार्च निकाला गया।  रैली गिबशन हॉस्टल से शुरू हुई। जो शाहपुरा मोहल्ला, चांगगेट, पॉलीबाजार, लोहारान चौपड़, एकता सर्कल, अजमेरी गेट से सुभाष सर्कल होती हुई उपखण्ड कायालय पहुंची।  जहा पर राष्ट्रीय चेतना मंच के शिष्टमंडल ने एसडीओ जसमीत सिंह संधू को ज्ञापन सौपा।

नागरिकता संशोधन अधिनियम

रैली में  सैकड़ो लोग समर्थन नारे लिखी हुई  तख्तियां लिए हुए भारतमाता की जय, वन्देमातरम- जय श्री राम आदि नारेबाजी करते हुए देखे गए।

रैली में शांति व् कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन चाक चौबंद दिखाई दिया।  रेली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघचालक डॉ क्षमाशील गुप्त, हिन्दू जागरण मंच के पृथ्वीसिंह, विधायक शंकरसिंह रावत,  भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, सभापति नरेश कनोजिया, जवाजा प्रधान गायत्री रावत  सहित भाजपा के पार्षदो व अग्रिम संगठनों  बजरंग दल के संयोजक लक्की मकवाना, नारी शक्ति संगठन की ममता गुप्ता, प्रभात फेरी परिवार, माली सेना, रावत सेना, साहू समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ  व् साधु संत दिखाई दिए। रेली में शहर के सभी 60 वार्डो व ग्रामीण क्षेत्रो से नागरिकता संशोधन अधिनियम व एनआरसी के समर्थक बडी संख्या में हजारो युवाओ, महिलाओ पुरुषों ने भाग लिया।

LIVE TV