नागरिकता कानून विरोधः नमाज के बाद लोगों ने की देश में अमन चैन की दुआ

REPORT-JAVED CHAUDHRI

गाजियाबादः गाजियाबाद एनआरसी और सीएए को लेकर जहां जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट नजर आया है। वही नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने भी देश मे अमनचैन और शांति की दुआ की है। और देश में अमन शांति बनी रहे इसी के उद्देश्य से पूर्ण तरीके से जनपद गाजियाबाद शांत रहा।

लोगों का मानना है कि कुछ राजनीतिक वह कुछ मीडिया चैनलों की वजह से देश में अशांति फैली है क्योंकि पूर्ण जानकारी ना होने के बावजूद खबरे देखकर लोगों ने उपद्रव किया है। यही नही ताबड़तोड़ एनआरसी को लेकर खबरें चलाई गई जिस वजह से ऐसा मामला सामने आया है। बाकी यहां ऐसा कोई मामला नहीं है और सभी लोग अमन-चैन के साथ रहना चाहते हैं। और शांति के साथ सभी लोगों ने जुमे की नमाज अदा की है।

वही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़कर आने वाले मुस्लिम समुदाय ने आला अधिकारियों को फूल देकर शांति का पैगाम भी दिया है। मुस्लिम भाइयों का मानना है कि देश में अमन चैन शांति व्यवस्था बनी रहे।

कुछ राजनीतिक लोगों की वजह से ऐसा हुआ है और अधूरी जानकारी के चलते यह सब उपद्रव किया गया। जबकि मुस्लिम नहीं चाहते कि हंगामा किया व प्रदर्शन किया जाए।शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाता रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव मचाने के मामले सामने आने से पूरा मुस्लिम समाज बदनाम हुआ है।

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में लोकप्रिय कृष्ण की रासलीला का सजा मंच, प्रस्तुति किए गए कार्यक्रम

और इसी बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों को फूल देकर उन्हें शांति का पैगाम देने का वादा भी किया है।

LIVE TV