नस्लभेद को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया पोस्ट,कही यह बात
मुंबई.बॉलीवुड की अभिमेता प्रियंका चोपड़ा का एक नया पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने दुनियाभर में गैरबराबरी और असमानता को लेकर एक बार फिर से प्रियंका ने कई बातों की ओर ध्यान दिलाया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था की ‘दुनिया के कई जगहों पर लड़कियों की आवाजें नहीं सुनी जाती हैं।

उनकी जिंदगी में जो भी फैसले हैं वो किसी और द्वारा लिए जाते हैं। लड़कियों को ये मौका नहीं मिलता है।’प्रियंका कहती हैं कि ‘कोविड 19 के इस दौर में सामाजिक दूरी भी विशेषाधिकार है क्योंकि बहुत से लोग गरीब हैं, जो शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। उनके पास इतनी भी सुविधा नहीं है कि वो छह फीट की दूरी बना सकें।’
याद रखिए कि सांस लेना भी एक विशेषाधिकार है, क्योंकि दुनिया भर के लोगों को उनकी त्वचा के रंग, जेंडर या उनकी धार्मिक मान्यताओं के अलावा किसी अन्य कारण से सताया जाता है। बदलाव लाने के लिए सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स की जरूरत नहीं है। बस आपकी इच्छाशक्ति होनी चाहिए। कोई भी कदम छोटा नहीं होता। कोई भी उम्र कम नहीं होती।