नर्व पेन या न्यूरॉल्जिया है खतरनाक, जानें लक्षण और उपाय

नर्व पेन या न्यूरॉल्जियानर्व पेन या न्यूरॉल्जिया किसी खास नर्व में होता है। न्यूरॉल्जिया मेँ जलन, संवेदनहीनता या एक से अघिक नर्व मेँ दर्द फैलने की समस्या हो सकती है। न्यूरॉल्जिया से कोई भी नर्व प्रभावित हो सकती है। नसों मेँ दर्द के सही मतलब और इसके उपचार के बारे में जानने के लिए बताई जा रही जानकारी को पढ़ें।

नर्व के दर्द के कारण

ड्रग्स, रसायनों के कारण परेशानी, कॉनिंकल रिनल इ्नसफिशिएंशी, मधुमेह, संक्रमण, जैसे-सिग्‍नल, सिफलिस और लाइम डिजीज, पॉरफाइरिया नजदीकी अंगों (ट्यूमर या रक्त नलिकाएं) से नर्व पर दबाव पड़ना, नर्व में सूजन या तकलीफ, नर्व के लिए खतरे या गंभीर समस्‍याएं, अधिकतर मामलों में कारण का पता नहीं चलता।

नर्व पेन एक जटिल और क्रॅानिक तकलीफदेह स्थिति है। जिसमें वास्तविक समस्या समाप्त हो जाने के बाद भी दर्द स्थायी रूप से बना रहता है। नर्व को थोड़ा सा भी नुकसान पहुंचने पर या पुराने चोट ठीक हो जाने पर भी दर्द शुरु हो सकता है।

लक्षण

  • जलन कीं अनुभूति, संवेदनहीनता और सारी नर्व में दर्द
  • शरीर के प्रभावित भाग की गति औऱ कार्य-प्रणाली मांसपेशियों की कमजोरी, दर्ट या नर्व की क्षति के कारण अवरुद्ध हो जाती है। दर्द अचानक उठता है और बहुत तेज दर्द होना जैसे कोई नुकीली चीज चुभ रहीं हो या जलन की अनुभूति होती है। यह दर्द लगातार रह सकता है या रुक-रुक कर होता है।
  • छूने या दबाने से दर्द महसूस होता है और चलना फिरना भी कष्टदायक हो जाता है।
  • प्रभावित नर्व के पथ में दर्ट रहता है या यह दर्द बार-बार होता है।

जांच और रोग निदान

किसी एक जांच से नर्व पेन की पहचान नहीं की जा सकती। प्रारंभ में डॅाक्टर आपके लक्षणों और दर्द के विवरण के साथ शारीरिक जांच से रोग के पहचान का प्रयास करता है। आपके शारीरिक जांच से पता चल सकता है-

  • त्वचा में असामान्‍य अनुभूति।
  • गहरी टेंडन रिफ्लैक्स में कमी या मांसपेशियों का कम होना
  • प्रभावित क्षेत्र में पसीना कम निकलना
  • नर्व के पास स्‍पर्श से दर्द या सूजन महसूस होना
  • ट्रिगर प्वाइंट या ऐसे क्षेत्र जहां हल्के से छू देने से भी दर्द शुरू हो जाये
  • दांतो की जांच, पेन होने वाली समस्‍याएं

उपचार

नर्व पेन का इलाज सामान्यतया कठिन है। प्राय: दर्द से राहत देने वाले इलाजों से इस दर्द में कोई अंतर नहीं आता। आपको कई प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों को आजमाने की आवश्यकता होती है, ताकि पता चल सके कि कौन सी प्रणाली आपके लिए लाभकारी है। कभी-कभी स्वयं या समय के साथ हालत में  सुधार आ जाता है। चूंकि नर्व पेन का इलाज आसान नहीं है।  इसके उपचार के मुख्य लक्ष्य हैं-

  • दर्द की तीव्रता कम करना
  • स्थायी दर्द से जूझने में आपकी सहायता करना
  • आपके दैनिक जीवन पर दर्द के प्रभाव कम करना
  • अगर किसी आंतरिक बीमारी(जैसे-डायबिटीज, ट्यूमर) के कारण दर्द हो रहा है तो इसका पता चलने पर अगर इस बीमारी का इलाज संभव है तो इलाज करना।
  • डायबिटीज के रोगियों में शुगर पर नियंत्रण से न्यूरॉल्जिया में लाभ होता है।
  • कमी-कभी ट्यूमर या किसी अन्य वजह से नर्व पर दबाव पड़ने की वज़ह से उसमें दर्द होता है, ऐसी स्थिति में जिस कारण से दबाव पइ रहा है उसे सर्जरी से हटाने की जरुरत होती है।
LIVE TV