दौरे से पहले अमेठी में लगे प्रियंका के खिलाफ पोस्टर, लिखी है ये शर्मनाक बात…

नई दिल्ली। चुनावों को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार रैलियां और चुनावीं दौरे कर रहीं हैं। इसी क्रम में प्रियंका आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं।

लेकिन प्रियंका गांधी के अमेठी दौरे से पहले ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। मुसाफिरखाना कस्बे में लगे पोस्टर में लिखा गया है, ‘क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो।’ साठ साल का हिसाब दो।

लगाए गए पोस्टर में ये चुनाव ‘देख चुनाव पहन ली सारी नही चलेगी होशियारी’ लिखा हुआ। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र सभा नेता जयसिंह प्रताप यादव द्वारा लगवाए गए हैं।

राहुल के वायनाड से लड़ने के बारे में जल्द पता चल जाएगा

बता दें प्रियंका गांधी बुधवार को मुसाफिरखाना के एएच इंकॉ में आयोजित मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम के जरिए प्रियंका अमेठी संसदीय क्षेत्र के 1,953 बूथ प्रभारियों और चुनिंदा पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को वार्मअप करेंगी।

LIVE TV