प्लास्टिक मुफ्त बनाने के लिए आज सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली

REPORT- surendra Dhaka

देहरादून।  देहरादून को पॉलीथीन – प्लास्टिक मुफ्त बनाने के लिए नगर निगम देहरादून लगातार कोशिश कर रहा है। इसी के मद्देनजर आज नगर निगम देहरादून के सहयोग से उत्तराखंड सचिवालय में सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक जागरूकता रैली निकाली।

देहरादून को प्लास्टिक मुफ्त

पॉलिथीन प्लास्टिक मुक्त रैली को सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर देहरादून के मेयर और सचिवालय के कई अधिकारियों ने शिरकत की । रैली सचिवालय से लेकर घंटाघर तक निकाली गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के आह्वान पर ये अभियान देहरादून में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में चलाया जा रहा है।

प्रतापगढ़ जीआरपी के हत्थे चढ़े अन्तर्राज्जीय कछुआ तस्कर गिरोह के सदस्य, 500 से अधिक कछुए बरामद

देहरादून को पॉलिथीन प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए देहरादून के सभी लोगो को इस अभियान से जुड़ना होगा तभी जाकर देहरादून पॉलिथीन प्लस्टिक मुक्त होगा। सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों की ये पहल भी इस अभियान में कारगर साबित होगी।

देहरादून को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पिछले कई हफ्तों अभियान चला रहा है। कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है जिसका असर नज़र भी आ रहा है 5 नवम्बर को नगर निगम इसी अभियान के तहत एक 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाने जा रहा है ताकि देहरादून के लोग को प्लास्टिक मुक्त बनाने लिए संदेश दिया का सके।

जसपुर में जारी डेंगू का कहर, एक महीने में इतने लोगों की मौत…

देहरादून के नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय का कहना है कि यदि 5 नवंबर के बाद देहरादून ने कोई भी प्लास्टिक पॉलिथीन का इस्तेमाल करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

 

LIVE TV