देसी गर्ल के संगीत में परिणीति ने कुछ इस आन्दंज लगाएं थे ठुमके,देखे तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की थी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य कार्यक्रम में ये शादी हुई थी। प्री-वेडिंग फंक्शन्स, क्रिश्नचन वेडिंग और हिंदू शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैन्स फिदा हो गए। अब प्रियंका के संगीत सेरेमनी से एक और शानदार तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी बहनों के साथ परफॉर्म कर रही हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा की कजन मनारा चोपड़ा ने संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका मनारा और परिणीति चोपड़ा के साथ परफॉर्म कर रही हैं। तस्वीर में ब्राइड प्रियंका चोपड़ा काफी दिलकश लग रही हैं। अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई गोल्डन और सिल्वर साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। बहनों के साथ मस्ती करते हुए उनकी खुशी देखने वाली है।

https://www.instagram.com/p/Bs5Ayopn3ne/?utm_source=ig_embed

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2-3 दिसंबर को पहले क्रिश्चन और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस फेयरीटेल वेडिंग की तस्वीरें जब सामने आईं तो हर कोई देखता रह गया। प्रियंका के वेडिंग गाउन का 75 फीट का वेल भी काफी चर्चा में था।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने पीएम पर लगाया ये आरोप, आरएसएस को भी लपेटे में लिया…

LIVE TV