देश में पिछले 24 घंटे में 4,22,436 लोग रिकवर हुए-स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 3 मई को देश में रिकवरी औसत 81.7% थी वह बढ़कर 85.6% हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,22,436 लोग रिकवर हुए हैं जो कि देश में अबतक की सबसे अधिक रिकवरी है। वहीं, केरल में 99,651 रिकवरी नोट की गई। हम रिकवरी में क्लियर पॉजिटिव ट्रेंड नोट कर रहे हैं और सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। केवल 8 राज्य ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 26 राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी प्रतिदिन रिपोर्ट होने वाले मामलों से अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 7 मई को देश में 4,14,000 के करीब मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 2,63,000 मामले आए हैं। पिछले 2 दिनों से नए मामले 3,00,000 से कम हो गए हैं। 7 मई को आए मामलों से आज के मामले 27% कम हैं। केवल 69% मामले 8 राज्यों में हैं।

LIVE TV