देखने वाले रह गए हक्के-बक्के, जब घोड़े को उठाकर भागा ये शख्स, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। इन इनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले भी चकित हैं। कारण यह है कि इस वीडियों में एक शख्स दिखाई दे रहा है, जो घोड़े को कांधे पर उठाकर ले जा रहा है।

इस वीडियो को हाल ही में एक शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया। साथ में कैप्शन दिया, ‘घोड़े को सांप के काटने के बाद यह शख्स उसे करीब 5 किलोमीटर तक अपने कंधे पर उठाकर चला। घोड़ा और शख्स दोनों ठीक हैं।’ इस कैप्शन के साथ वीडियो को देखने वाले सभी लोग हैरत में है।

दरअसल घोड़े पर इंसान की सवारी आम है, लेकिन किसी घोड़े को इंसान की सवारी करते देखना वाकई अचंभित करने वाला है। साथ ही ये वाकया और भी ख़ास इस कारण हो जाता है, क्योंकि एक सामन्य घोड़े का वजन करीब 400 से 500 किलो के बीच होता है। जिसे उठा पाना ही किसी इंसान के लिए बड़ा टास्क होता है। अब यदि कोई घोड़े को उठा 5 किलोमीटर दौड़ जाए तो ये किसे करिश्मे से कम नहीं जान पड़ता।

खबरों के मुताबिक़ ट्विटर यूजर Kevin W ने 14 जनवरी को यह विडियो ट्वीट किया और साथ में लिखा, ‘घोड़े को सांप के काटने के बाद यह शख्स उसे करीब 5 किलोमीटर तक अपने कंधे पर उठाकर चला। घोड़ा और शख्स दोनों ठीक हैं।’

https://twitter.com/kwilli1046/status/1085013412793462784

इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक करीब 25 हजार बार रिट्वीट किया जा चुका था और 1 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके थे। इतना ही नहीं इस विडियो को 30 लाख 65 हजार बार देखा जा चुका था।

हकीकत की बात करें तो घोड़े को कंधे पर उठाने वाला दावा सही है लेकिन इसके पीछे जो कहानी बताई जा रही है वह झूठ है। दरअसल, यह शख्स यूक्रेन के वेटलिफ्टर दमित्रो खालाज़ी (Dmytro Vasilievich Khaladzhi) हैं जिनके नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

गेमिंग दिवानों के लिए खुशखबरी! रिलायंस ने लांच किया ‘बेन 10-एलियन रन’ मोबाइल गेम

इस बात का खुलासा गूगल सर्च से ही हो जाता है। यदि आप ‘man lifted horse on shoulder’ कैप्शन के साथ गूगल सर्च का प्रयोग करेंगे तो आने वाले रिजल्ट में सबसे पहले दमित्रो की ही तस्वीरें और विडियो दिखाई देंगे। ये वीडियो आपको बता देंगे कि हाल ही में वायरल हुए इस घोड़े वाले वीडियो की सच्चाई क्या है।

LIVE TV