तीन हजार साल पुराने दुर्लभ पेड़ की खोज

दुर्लभ पेड़नई दिल्ली। चीन के जिलिन प्रांत में करीब तीन हजार साल पुराने दुर्लभ पेड़(सदाबहार पेड़) की खोज हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वन प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि यह जीवित पेड़ हुआंगगू जंगलों में मिला है। यह 40 मीटर लंबा और इसका व्यास 1.68 मीटर है।

दुर्लभ पेड़ सबसे पुराना…

प्रांतीय वानिकी विभाग के अनुसार, यह पेड़ इस सप्ताह की शुरुआत में मिले 30 चीनी यू पेड़ों में शामिल है। यह जिलिन का सबसे पुराना और सर्वश्रेष्ठ संरक्षित चीनी यू पेड़ है।

पेड़ों की दुनिया में ‘लिविंग फॉसिल’ कहे जाने वाले चीनी यू 25 लाख साल पहले मौजूद थे। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले टैक्सोल को निकालने के लिए कई पेड़ों काटा जाता रहा है, इसलिए इस प्रजाति को लुप्तप्राय पौधों के प्रथम ग्रेड राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत रखा गया है।

LIVE TV