दुनिया में महामारी की तरह फैलने वाले कोरोना वायरस का इलाज संभव

दुनिया में महामारी की तरह फैलने वाला कोरोना वायरस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां इस वायरस ये हजारों लोगो की जान जा रही है,वही कई देश इसकी चपेट में आ रहे है। इस चीनी वायरस से निपटने के लिए अमेरिका के वैज्ञानिकों ने इसका 3डी एटॉमिक स्केल मैप तैयार कर लिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के वैज्ञानिकों ने चीन के शोधकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए वायरस के जेनेटिक कोड की मदद से यह सफलता पायी गयी है। वैज्ञानिक इस एटॉमिक मैप को दुनियाभर के वैज्ञानिकों के साथ साझा करते हुए शोध की दिशा में प्रयासरत हैं। उम्मीद है कि इसकी मदद से इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को वायरस से लड़ने के लिए तैयार करना संभव हो सकता है।


जपान के क्रूज में सवार 138 भारतीयों में से छह इस वायरस से संक्रमित लोगों का जापान के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आपको बता दे कि डायमंड प्रिंसेज नाम का यह क्रूज पांच फरवरी को जापान के योकोहामा बंदरगाह पहुंचा था, तब तक उसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं था।

ये भी पढ़े :कमला पसंद एजेंसी में हमला, व्यापारियों में दहशत का माहौल

मगर, हांगकांग में उतरे एक व्यक्ति के संक्रमित होने का पता चलने के बाद क्रूज को आइसोलेशन में रख दिया गया। क्रूज पर अब तक 600 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने का पता चला है। अमेरिका ने बीते रविवार को विशेष विमान भेजकर अपने 300 यात्रियों को क्रूज से बाहर निकाला था। इसमें वह 14 यात्री भी शामिल थे, जिनका टेस्ट पॉजिटिव आया था।वायरस के संक्रमण से चीन में मृतकों की संख्या लगभग 2004 हो गई है। संक्रमित होने वालों की संख्या 74 हजार के पार हो गई है।

LIVE TV