मान गए रणवीर, अब दीपिका को बनाएंगे शाहिद की पद्मावती

दीपिका पादुकोण मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पद्मावती में काम करने से मना कर दिया था। दरअसल इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद को कास्ट करने की बात चल रही थी जिसकी वजह से उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से झगड़ा तक कर लिया था। लेकिन अब खबरें हैं कि रणवीर शाहिद के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं।

दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर भी मचाएंगे पद्मावती में धमाल

फिल्म के कॉस्टयूम डिजाइनर अजय कुमार ने इसका खुलासा किया है। बहरहाल दीपिका को इस बात से बहुत खुशी है कि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड उनके साथ फिल्म में काम करेगा।

अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया– रामलीला की याद में भंसाली और रणवीर की तस्वीरों की झलक। इस पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट करवा दिया गया है। लेकिन जिस समय यह पोस्ट की गई थी, उस समय कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर दिया था। यह वही स्क्रीनशॉट है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर होंगे।

 

LIVE TV